गोपालगंज में शादी से पहले युवती की गोली मारकर हत्या

Insider Live
0

 

गोपालगंज के जगीरी टोला में 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gopalganj Murder News: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जगीरी टोला गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गांव के ही निवासी दूधनाथ सिंह की बेटी रमी कुमारी के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पिता दूधनाथ सिंह के मुताबिक, रमी कुमारी की शादी तीन महीने बाद मार्च में तय थी। वह परिवार की रजामंदी से तय इस शादी को लेकर उत्साहित थी और तैयारियों में जुटी थी। सोमवार को वह घर से कुछ दूरी पर स्थित बाजार में कपड़ा बनवाने गई थी, तभी वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बेटी की हत्या की खबर घर पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात से नाराज ग्रामीणों ने अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सूचना मिलने पर जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

इस मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही युवक राजा कुमार को नामजद आरोपी बनाया है, जो स्थानीय डीलर का बेटा बताया जा रहा है। वहीं, गांव के लोगों के बीच चर्चा है कि शायद शादी से नाराज किसी युवक और गांव के कुछ लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार हत्या के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
INSIDER LIVE APP

News Ki Har Badi Khabar, Ab Seedhe Aapke Mobile Par

Get breaking news, Bihar updates & latest headlines anytime. Download Insider Live App.

Get The App Download Now
INSIDER LIVE APP

News Ki Har Badi Khabar, Ab Seedhe Aapke Mobile Par

Get breaking news, Bihar updates & latest headlines anytime. Download Insider Live App.

Get The App Download Now

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top