पटना के बाढ़ में सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत

Insider Live
0

 

पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित शब्नीमा फोरलेन पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में एक बड़े सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के शब्नीमा फोरलेन पर हुई। हादसे के वक्त वाहन में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग बख्तियारपुर में आयोजित एक शादी में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे अपने घर बेलछी वापस आ रहे थे। इसी दौरान शब्नीमा फोरलेन पर उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना तेज था कि चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अथमलगोला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
INSIDER LIVE APP

News Ki Har Badi Khabar, Ab Seedhe Aapke Mobile Par

Get breaking news, Bihar updates & latest headlines anytime. Download Insider Live App.

Get The App Download Now
INSIDER LIVE APP

News Ki Har Badi Khabar, Ab Seedhe Aapke Mobile Par

Get breaking news, Bihar updates & latest headlines anytime. Download Insider Live App.

Get The App Download Now

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top