RANCHI/MANDAR : मांडर थाना क्षेत्र की एक युवती ने निकाह के नाम पर यौन शोषण करने वाले मंगेतर के खिलाफ मांडर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। मांडर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार तीन मार्च को उसकी सगाई कनभिठा निवासी अकबर अंसारी के साथ हुई थी। सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। बातचीत करते हुए एक दिन अकबर उसके घर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। रोकने पर कहने लगा कि अब दोनों का निकाह होने वाला है. इसमें दिक्कत क्या है। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तब अकबर मुकर गया और दूसरी जगह निकाह कर लिया।