जमशेदपुर में युवा कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के तहत आख़री पदयात्रा निकाली गई। आख़री दिन छह किलोमीटर की यात्रा पूरी की गई। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की ओर से यात्रा पूर्व में ही पूरी की जा चुकी है, और भालूबासा गोलचक्कर से लेकर बारिडीह गोलचक्कर तक यात्रा निकाल कर यह यात्रा पूरी की गई। इस दौरान सभी ने ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे को बुलंद किया।
इसे भी पढ़ें: Ranchi : पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, महिला बुरी तरह झुलसी, रिम्स में चल रहा इलाज
भारत जोड़ो यात्रा को बल देने के लिए यह यात्रा पूरी की
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह ने कहा की भाजपा के भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीती के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की पदयात्रा कर रहें हैं, ऐसे में उनके भारत जोड़ो यात्रा को बल प्रदान करने के लिए युवा कांग्रेस ने भी जिला भर में यह यात्रा पूरी की और सभी के बिच भाजपा के नफरत की राजनीती का सच उजागर करते हुए भारत जोड़ो का संदेश दिया।