• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
एस जयशंकर

रामचरितमानस पर मचे ‘महाभारत’ के बीच एस जयशंकर ने हनुमान और श्रीकृष्ण को क्यों बताया सबसे बड़ा राजनयिक, कूटनीतिज्ञ?

January 29, 2023

AIDSO ने मनाया भगत सिंह का शहादत दिवस 

March 23, 2023
मनीष कश्यप जेल

मनीष कश्यप के मुश्किल वाले दिन बढ़े, अभी जेल में ही गुजरेंगी रातें

March 23, 2023
बिहार दिवस

“सच्चिदानंद सिन्हा व अली इमाम ने बिहार गढ़ा, सीएम नीतीश ने इनके सपनों को साकार किया”

March 23, 2023

मनीष कश्यप की रिहाई की मांग, भूमिहार युवा सेना ने नीतीश का पुतला फूंका

March 23, 2023

मोदी सरनेम विवाद : राहुल को सजा पर कांग्रेस का विरोध, बीजेपी ने किया स्वागत

March 23, 2023
गिरफ्तार हुआ 12 साल बच्चे का माता-पिता

हैवान मां-बाप ने 12 साल के बेटे की ली जा’न, खुद को बचाने के लिए किया यह काम

March 23, 2023

क्रैश हुआ ग्लाइडर, पायलट समेत दो गंभीर

March 23, 2023

10 किलो अफीम व 8.57 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

March 23, 2023

सारण: तीन दिवसीय जन संपर्क अभियान में पूर्व विधायक ने की ग्रामीणों से मुलाकात

March 23, 2023

बीजेपी छपरा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में पूर्व MLC ने दिया खास निर्देश

March 23, 2023

PAHAL की ओर से  “विश्व यक्ष्मा दिवस” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

March 23, 2023

राहुल गांधी से डरी केंद्र सरकार : कांग्रेस 

March 23, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Friday, March 24, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home Insider Special

रामचरितमानस पर मचे ‘महाभारत’ के बीच एस जयशंकर ने हनुमान और श्रीकृष्ण को क्यों बताया सबसे बड़ा राजनयिक, कूटनीतिज्ञ?

Pawan Prakash by Pawan Prakash
January 29, 2023
in Insider Special
0
एस जयशंकर
2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

S Jaishankar Latest News: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भगवान कृष्ण और हनुमान को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे हर किसी को सुनना चाहिए। सनातन धर्म, श्रीरामचरितमानस और हिंदू को लेकर लगातार गहराते विवाद के बीच विदेश मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

S Jaishankar Statement: देश में रामचरितमानस पर मचे घमासान के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक बयान खासा वायरल हो रहा है। एस जयशंकर कूटनीति और विदेश नीति को धार्मिक ग्रंथों और पात्रों के जरिए समझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। विदेश मंत्री इसमें कहते दिख रहे हैं कि विश्व का सबसे बड़ा राजनयिक और कूटनीतिज्ञ अगर कोई था, तो वह हनुमान और भगवान श्रीकृष्ण थे। इन दोनों को बड़ा टास्क दिया गया था और उसे उन्होंने बखूबी निभाया। दरअसल, इस समय बिहार से श्रीरामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के बयान से उठा विवाद देश भर में गहराया हुआ है। बिहार से उठी आग को यूपी में पूर्व मंत्री और सपा के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य ने भड़काया। उन्होंने रामचरितमानस में आपत्तिजनक बात लिखे जाने को लेकर इसे बैन करने की मांग कर डाली। उन्होंने महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के लिए रामचरितमानस में आपत्तिजनक चौपाई होने की बात कही है।

#WATCH रामचरितमानस पर मचे महाभारत के बीच एस जयशंकर को सुनिए। विदेश नीति और डिप्लोमेसी को उन्होंने हनुमान और श्रीकृष्ण के जरिए ऐसे समझाया है, जिसे सुनकर आप भी वाह कहने लगेंगे।#SJaishankar #Ramcharitmanas #UttarPradesh #Bihar #Watching #BREAKING pic.twitter.com/W3UBWHa76U

— Rahul Parashar (@rahulpr041) January 29, 2023
एस जयशंकर का यही बयान हो रहा है वायरल.

‘हनुमान थे सबसे बड़े राजनयिक‘

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान इस मायने में काफी अहम माना जा रहा है। विदेश मंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि इस देश के सबसे बड़े राजनयिक हनुमान थे। उन्हें एक कठिन टास्क दिया गया था। वह टास्क माता सीता को ढूंढना था। उन्होंने अपने टास्क को टाइमलाइन के भीतर पूरा किया। यही नहीं, उन्होंने इससे आगे बढ़कर कार्य किया। माता सीता से मुलाकात तो की ही, वे रावण तक से मिले। भगवान श्रीराम का संदेश उन तक पहुंचाया। लंका में आग लगा दी। यह टास्क उनका नहीं था, लेकिन सिचुएशन की डिमांड को देखते हुए उन्होंने इस कार्य को पूरा कर सामने वाले के मन में अपने राजा के प्रति दहशत का भाव पैदा करने में वे सफल रहे। उनसे बड़ा राजनयिक आप देश- दुनिया में नहीं देख सकते हैं।

राहुल गांधी ने फहराया श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा, जानिए क्यों खास है यह पड़ाव

‘भगवान कृष्ण थे सबसे बड़े कूटनीतिज्ञ’

भगवान श्रीकृष्ण को सबसे बड़ा कूटनीतिज्ञ बताते हुए एस जयशंकर ने कहा कि वे महाभारत का परिणाम जानते थे। इसके बावजूद उन्होंने युद्ध को रोकने की भरसक कोशिश की। कौरवों के दरबार में गए। यह जानते हुए कि उनकी बात को नहीं मानी जाएगी, लेकिन अंतिम समय तक उन्होंने युद्ध को टालने का प्रयास किया। युद्ध के मैदान में जब अर्जुन अपनों को सामने देखकर शस्त्र त्याग कर दिया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश सुनाकर युद्ध के लिए तैयार किया। एस जयशंकर ने आगे कहा कि इसके जरिए वे एक सफल कूटनीतिज्ञ होने का परिचय देते दिखते हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल कूटनीतिज्ञ वही होता है, जो एक समय में किसी समस्या का समाधान करने की कोशिश करे। लेकिन, समस्या आ जाए तो उससे निपटने के लिए लोगों को तैयार भी करे। यह उसकी सबसे बड़ी पहचान होती है। श्रीकृष्ण इस कार्य में संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जा सकते हैं।

Tags: featuredForeign Minister S JaishankarRamcharitmanas ControversyRamcharitmanas RowS JaishankarS Jaishankar ka BayanS Jaishankar Latest NewsS Jaishankar NewsS Jaishankar Statementएस जयशंकरएस जयशंकर का ताजा बयानएस जयशंकर का बयानरामचरितमानसरामचरितमानस पर विवाद




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In