पंजाब के हलका लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर ने राज्य में शोक की लहर दौड़ा दी है। पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने गुरप्रीत गोगी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम पिछले दो दिनों में राजनीतिक चर्चाओं के लिए 4-5 घंटे एक साथ बिताए थे। वह एक निडर नेता थे।”
बगहा पुलिस की नई पहल, 50 हजार रुपए से अधिक कैश ले जाने वालों को मिलेगी सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक, विधायक गुरप्रीत गोगी रात के समय अपने लाइसेंसी हथियार को साफ कर रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ से हथियार चल गया और गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही उनके पारिवारिक सदस्य और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले गुरप्रीत गोगी शुक्रवार को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में विरोध कर रहे लोगों से भी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर लौटे थे, जहां यह घटना घटी।
बिहार में चीनी वायरस HMPV की जांच सुविधा शुरू… पटना में तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायक गोगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “गुरप्रीत गोगी के निधन की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करे।”