आज वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने संसद में देश का बजट पेश किया है। उन्होंने कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई बड़ी घोषणाएं की है। इस बात से सबकी निहागें इस बात बात टिकी हुई थी कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव होगा या नहीं। लेकिन बजट की सबसे बड़ी घोषणा भी टैक्स स्लैब से ही जुड़ी हुई रही। सरकार ने बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तौहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने घोषणा किया कि अब 7 लाख रुपए के इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। बता दें कि पहले ये सीमा 5 लाख तक ही थी।
8 साल के बाद टैक्स सिस्टम में बदलाव
बता दें कि 8 साल के बाद टैक्स सिस्टम में बदलाव किया गया है। इससे पहले साल 2014 में टैक्स सिस्टम में बदलाव किया गया था। बता दें कि वो मोदी सरकार का पहला बजट था। जिसके बाद से टैक्स सिस्टम में कई बड़ा बदलाव 8 साल तक देखने को मिला। लेकिन इसबार जो बजट पेश किया गया है उसमें टैक्स स्लैब में बड़ी छूट दी गई है। इस छूट का बड़ा फायदा मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों को होने वाला है। इस बार नया टैक्स स्लैब बनाया गया है।
नया टैक्स स्लैब
कमाई(रुपए में) | टैक्स (% में) |
3 लाख रुपए तक | 0 |
3 से 6 लाख रुपए तक | 5 % |
6 से 9 लाख रुपए तक | 10% |
9 से 12 लाख रुपए तक | 15% |
12 से 15 लाख रुपए तक | 20% |
15 लाख से उपर | 30% |