प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक का आज दूसरा दिन है। इससे पहले कल यह बैठक करीब तीन घंटे चली थी।
सूत्रों ने बताया कि बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन, सरकारी योजनाओं और भविष्य की चुनावी नीतियों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया।

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और असम समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के सामने विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने न केवल मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया, बल्कि उन्हें अन्य राज्यों के किसी विशेष गवर्नेंस पॉलिसी को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ होगा।’
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों को अधिक समर्थन देने की बात कही। इस महत्वपूर्ण बैठक में गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ-साथ आगामी उप-चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भविष्य की चुनावी नीतियां बनाने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि इस साल चार राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल महाराष्ट्र बीजेपी-शिवसेना और हरियाणा में भाजपा की सरकार है।
दिल्ली में कोचिंग सेंटर के तहखाने में जलभराव से तीन छात्रों की मौत
उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मीटिंग में मौजूद रहे. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा बैठक में उपस्थित रहे।




















