भारत में लगातार हत्या से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। पूरे देश में चर्चित वह खौफनाक श्रद्धा हत्याकांड से पूरे देश में सनसनी फैली हुई है। इसके बाद एक और इस हत्याकांड जैसा नया मामला दिल्ली से सामने आया है। घटना दिल्ली के त्रिलोकपुरी की है जहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति के 10 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही। पुलिस ने कुछ फोटोज भी जारी किए हैं, जो मृतक के बॉडी पार्ट्स के हैं। पुलिस ने 6 टुकड़े बरामद किए हैं। इनमें सिर भी है।
विजय हजारे ट्रॉफी: ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर रचा इतिहास
दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया आरोपियों का नाम
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जिसकी हत्या हुई है उसका नाम अंजन दास है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या में आरोपी महिला का नाम पूनम है, जो अंजन की दूसरी पत्नी है। वही बेटे का नाम दीपक है, जो अंजन का सौतेला बेटा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव की DNA टेस्ट को लेकर भी बात चल रही है।
पेट्रोलिं के दौरान पुलिस को भनक पड़ी
इस कहना की शुरुआत तब हुआ जब 5 जून को दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी। जिस दौरान पुलिस को झाडियों से बदबू आने की जानकारी मिली। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस के टीम को झाडियों में बैग पड़ा मिला, जिसमे इंसान का टुकड़ा पड़ा था। शव मिलने पर पुलिस चान-बिन करने जुट गई। वही जांच अधिकारी ने आसपास के थानों में जाकर पता किया कि कोई गुमशुदा तो नहीं था। काफी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को अंजन दास के 5-6 महीने से लापता होने की खबर मिली। अंजन त्रिलोकपुरी में पूनम और दीपक के साथ रहता था। दोनों ने इस गुशुदगी पर रिपोर्ट भी फाइल नहीं किया था।
पूनम और बेटे ने हत्या की बताई दास्तान
वही पूछताछ करने पर पूनम और बेटे ने हत्या के बारे में पूरी जानकारी दी। पूनम को शक था कि उसका पति बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। वह बेटी भी पूनम के साथ ही रहती थी।
पूनम का तीसरा पति अंजन
पूनम ने अपने बारे में बताया कि उसकी शादी बेहद कम उम्र में ही हो गई थी। पति दिल्ली आ गया। जिसकी तलाश करते-करते पूनम भी दिल्ली पहुंच गई। पहले पति के न मिलने पर पूनम ने दूसरे पति से शादी कर ली, जिससे उसके 3 बच्चे हुए। फिर उस पति की मौत हो गई। इसके बाद, पूनम लिफ्ट ऑपरेटर अंजन के साथ रहने लगी।
बेटी व बहु पर बुरी नियत को लेकर था शक
पूनम को अंजन की बुरी नियत पर शक होने पर वह अपने बेटे दीपक के साथ इस मर्डर का प्लान बनाया। वही 30 मई को दोनों ने अंजन को शराब पिलाई। उस शराब में उन्होंने नींद की गोलियां मिला दी थी। जिसके बाद अंजन बेहोश हो गया।
शराब में मिली थी नींद की गोली
अंजन के बेहोश होते ही पूनम और दीपक ने मिलकर उसपर चाकू से शारीर पर वार कर हत्या कर दी। फिर दोनों ने लाश के 10 टुकड़े किए। और रातों-रात खून के निशान को साफ किया। साथ ही कटे हुए लाश को फ्रिज में बंद कर दिया।
10 दिनों तक 10 टुकड़े को ठिकाने लगाते थे बेटे और मां
शव के टुकड़े करने के बाद पूनम और दीपक रोज रात को टुकड़े को बैग में पैक कर पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंकने जाता था। यह सिलसिला करीब 8 से 10 दिनों तक चलता रहा। वही सोमवार को इस वारदात से जुड़ी CCTV फुटेज सामने आई। जिसमे साफ दिखा रहा है कि दीपक के हाथ में एक बैग है, वह आगे बाद रहा है। और उसके टेक पीछे पूणें भी उसके साथ चल रही है।