कुवैत (Kuwait Building Fire) में आग लगने लगभग 40 भारतीयों की मौत हो गई है, विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की और घटना में जान गंवाने वालों के शवों को जल्द से जल्द स्वदेश भेजने का आग्रह किया। जयशंकर ने आश्वासन दिया कि कुवैत में भारतीय दूतावास प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान करेगा।
जयशंकर ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी। जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि कुवैत में आग लगने की त्रासदी पर कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की। उस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। आश्वासन दिया गया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।
पप्पू यादव ने की NEET परीक्षा में एजेंसी के हस्तक्षेप को खत्म करने की मांग
पोस्ट में कहा गया है कि अपनी जान गंवाने वालों के शवों को जल्द से जल्द स्वदेश भेजने का आग्रह किया। उन्होंने (कुवैती विदेश मंत्री) इस बात पर जोर दिया कि घायलों को अपेक्षित चिकित्सा सुविधा मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (MoS) कीर्ति वर्धन सिंह के गुरुवार (13 जून) को कुवैत पहुंचने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
कटिहार में पुलिस पर हमला, स्मैक बेचने की आरोपी महिला को भीड़ ने छुड़ाया
इस बीच, कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका घायल भारतीय नागरिकों से विभिन्न अस्पतालों में मिले हैं। उच्चायोग ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर- +965-65505246 जारी किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उच्चायोग ने कहा कि वह पीडितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।




















