दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। 86 वर्ष की उम्र में रतन टाटा मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 10 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए NCPA में रखा जाएगा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा 2 दिन पहले 17 अक्टूबर को भी टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
रतन टाटा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से बात की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
[slide-anything id="119439"]