दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसा हुआ है। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। लापता छात्र का शव मिलने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य रोड पर पानी भर गया और तल नीचे होने से ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भरने लगा। इस दौरान पढ़ाई कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए सीढ़ी के रास्ते भागने लगे।
बिहार में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, सूखे की आशंका से किसानों की नींद उड़ी
इस बीच कई छात्र-छात्राएं वहां फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। एक छात्रा की पहचान तेलंगाना की तान्या के रूप में हुई है। दो अन्य की भी पहचान हो गई है। इनमें नेविन डालविन और श्रेया यादव हैं। नेविन केरल का रहने वाला था। वह जेएनयू से पीएचडी भी कर रहा था। करीब आठ महीने से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।




















