सीआरपीएफ के आईजी राजीव सिंह को मणिपुर कैडर में ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस राजीव सिंह त्रिपुरा कैडर के अधिकारी हैं। लेकिन विशेष परिस्थितियों में उनका इंटर कैडर ट्रांसफर अब तीन वर्षों के लिए मणिपुर में किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने इसकी अधिसूचना भी सोमवार को जारी कर दी है।
मणिपुर में फैली अशांति के बीच मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने पब्लिक इंटरेस्ट में यह इंटर कैडर ट्रांसफर किया है। 1993 बैच के आईपीएस राजीव सिंह की काबिलियत और उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस ट्रांसफर का फैसला लिया गया है। राजीव सिंह ने नक्सलियों के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। वे सीबीआई में भी रहे हैं। इसलिए अब मणिपुर में उन्हें नए असाइनमेंट के लिए भेजा जा रहा है।
राजीव सिंह के मणिपुर ट्रांसफर के पीछे और भी कारण बताए जा रहे हैं। मणिपुर के डीजीपी पी. डोंगल जून 2023 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में मणिपुर की अशांति को देखते हुए राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी भी बनाया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।