देश में एक बार फिर बारिश दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश होगी, वहीं पहाड़ी एरिया में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग IDM द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश के कई राज्य में बारिश और बर्फबारी होगी इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है वहीं शनिवार से 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंची चोटियों पर हिमपात होने के 75 प्रतिशत अनुमान है।
वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के अधिकांश हिस्सों समेत झारखंड पश्चिम बंगाल, आडिशा, छत्तीसगढ़ तथा उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों से मानसून वापस चला गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान नहीं भरेगी उड़ान, जानिए कब और क्यों