पटना : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कार्यालय सदाक़त आश्रम में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बिहार में विकास के दावों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार की वास्तविक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विकास के मामले में बिहार 36वें स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट जनता से छिपाई जा रही है। यह जनता का अधिकार है। कांग्रेस की सरकार बनी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा और झूठे वादों की राजनीति खत्म की जाएगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार आज भी सबसे गरीब आबादी वाले राज्यों में से एक है। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण साक्षरता में बिहार सबसे निचले पायदान पर है।
उन्होंने मोदी सरकार के शौचालय निर्माण के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि 94% स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, और मानव विकास सूचकांक में बिहार की स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
INDI गठबंधन में कांग्रेस ‘बड़े भाई’ की भूमिका में… ममता बनर्जी के बयान पर अजय राय का पलटवार
साथ ही, उन्होंने BPSC के नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं पर छात्रों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चीनी मिल खोलने और विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे किए गए थे, लेकिन अब तक इन पर कोई कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस की सरकार बनने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।