राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिहार प्रदेश की महिला अध्यक्ष ललिता सिंह चौहान बीजेपी में शामिल हो गई हैं। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह में ललिता सिंह के साथ 500 अधिक अल्पसंख्यक महिला समर्थकों ने भी बीजेपी ज्वाइन किया। सम्राट चौधरी ने सभी महिलाओं को भाजपा से जुड़ने पर बधाई दी और कहा कि नारी शक्ति के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। इसके साथ ही हम 2024 के चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लेते हैं।
बीजेपी में महिलाओं को दिया जाता है सम्मान
इस अवसर पर ललिता सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। इसलिए शामिल हुई हूं। भाजपा महिलाओं के लिए हमेशा नई नीति लेकर आती है। घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम हो या जन धन योजना हो। भाजपा हमेशा महिलाओं की समान की बात करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में मैंने अभी नहीं सोचा है। पहले अपने क्षेत्र में काम करेंगे, फिर चुनाव के बारे में सोचेंगे।
2024-2025 में बीजेपी की होगी जीत
पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि आज बड़े संख्या में बिहार की महिलाओं ने भाजपा पार्टी से जुड़ने का कदम उठाया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज हमारी पार्टी पूरे देश में नंबर 1 पर है। हम लोग लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं। बिहार जो गर्त में चला गया है, उसे बाहर निकालने के लिए सम्राट चौधरी लगातार काम कर रहे हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हम आने वाले समय में 2024 और 2025 के चुनावी चुनौतियों को पार कर के जीत दर्ज करेंगे।