पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर तमाम दलों की तैयारियां तेज हैं। जश्न को लेकर लड्डू के ऑर्डर दिए जा रहे हैं। राजनीतक दल एवं प्रत्याशी प्रसिद्ध मिष्ठान भंडारों से लड्डू मंगवा रहे हैं।
दिन-रात लड्डू तैयार कर रहे कारीगर
लुधियाना में लड्डू की एडवांस बुकिंग हो गई है। प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों की एडवांस बुकिंग के कारण आम लोगों को लड्डू नहीं मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि एक-एक पार्टी पदाधिकारी द्वारा तकरीबन दो क्विंटल लड्डू के ऑर्डर आ रहे हैं। इसमें बूंदी लड्डी और बेसन के लड्डू शामिल हैं। इसके लिए कारीगर दो हफ्ते से लगातार लड्डू बना रहे हैं। दिन और रात के शिफ्ट में अलग-अलग कारीगर काम कर रहे हैं। यही स्थिति चंडीगढ़ और जलंधर की है। यहां भी मिठाइयों की जबरदस्त बुकिंग हुई है।
कल आने है नतीजा
पंजाब चुनाव का परिणाम कल आएगा। यहां एक चरण में मतदान हुआ था। 20 फरवरी को मतदान हुआ था। मुख्य रूप से कांग्रेस और आप के बीच लड़ाई दिख रही है। कांग्रेस सत्ताधारी दल है। जबकि आप ने पिछली बार 20 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई थी।