पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट सेक्शन 6 का बिहार में क्रियान्वन हेतु प्रस्तावित कानून को एक निजी विधेयक के रूप में पेश करेंगे। सुधाकर सिंह सदन में इस बिल को पेश करेंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सहयोगी दल जेडीयू भी इस प्राइवेट बिल का समर्थन करेगी।
“राजद ने बिहार में वापस ला दिया जंगलराज”
सुशील मोदी पर हमला, कहा – बहन का नाम सृजन घोटाले में
सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा समय-समय पर मनमाने तरीके से बिहार सरकार की अनुमति के बिना जांच एवं अनुसंधान की जा रही है है। यह प्रथम दृष्टया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित लगती है। इसके रोकथाम के लिए यह अति आवश्यक है कि दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट पर आम सहमति बने। उन्होंने कहा कि जो सत्ता में होता है वही भ्रष्टाचार करता है। पत्रकारों के जवाब में उन्होंने कहा कि सुशील मोदी की बहन का नाम सृजन घोटाले में है। आईजीएमएस में कोबाल्ट कंपनी द्वारा जो इंस्टॉलेशन हुआ था, उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ था। लेकिन सुशील मोदी यह बता सकते हैं कि इस पर भी जांच होनी चाहिए। लालू और उनके परिवार पर हमेशा आरोप लगाया जा रहा है।