क्रिकेट जगत के Legend खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे उनके फैन्स को बड़ा झटका लगने वाला है। जैसा की IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होना है, जो 28 मई तक चलेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का last सीजन होने वाला है। इसके बाद से धोनी IPL में बतौर खिलाडी खेलते नजर नहीं आयेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
चेपक स्टेडियम में फेयरवेल
अधिकारीयों के मुताबिक अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती तो 14 मई को चेपक स्टेडियम MS धोनी के फेयरवेल मैच की मेजबानी करेगा। इस दिन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) का मैच कोलकाता नाईट राईडेर्स(KKR) के बीच है। हालांकि ये MSD का आखिरी मैच नहीं है। उनका अगला दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली में 20 मई को खेलना है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी चेपक में फेयरवेल मैच खेलना चाहते हैं। बताया जाता है कि MSD की चाहत है कि वह अपना आखिरी T20 मैच चेन्नई में खेले।
IPL के दौरान धोनी की सफल कप्तानी
बता दें कि IPL में महेंद्र सिंह धोनी का सफर टीम Chennai Super Kings के साथ लंबे समय से है। धोनी ने अपनी कैप्टेंसी में टीम को 4 बार IPL का खिताब हासिल हुआ है। धोनी IPL में 100+ मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। टीम ने 204 मैच में से 121 जीते हैं। CSK ने 2010, 2011,2018 और 2021 में IPL का खिताब अपने नाम किया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी के बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, भारत के अजिंक्य रहाणे व रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी की रेस में शामिल हैं।