[Team Insider] रामगढ़ जिले के पतरातू में गैंगवार में शनिवार अशोक पांडे नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशोक पांडेय पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है
विकास तिवारी गिरोह से जुड़ा था नाम
जानकारी कर अनुसार विकास तिवारी गिरोह से अशोक पांडेय का नाम जुड़े होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मृतक अशोक पांडे पतरातू में अपना होटल चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय गोलीबारी हुई,उस समय दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।