बिहार में सत्तापक्ष के बीच अचानक आई दूरी आज लगभग सिमट गया है। एक दिन पहले CM Nitish Kumar और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में हुए विवाद का पटाक्षेप मंगलवार, 15 मार्च को हो गया। दोनों मिले और एकदूसरे से गिले शिकवे दूर किए।
15 मिनट तक हुई बात
मंगलवार को नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिले। इस दौरान दोनों के बीच 15 मिनट से अधिक देर तक विधानसभा के एनेक्सी भवन में बात हुई। दोनों के बीच की बातों पर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया लेकिन इस बातचीत के बाद सत्ता पक्ष के बीच उठे विवाद का समापन होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
गुस्से में आ गए थे नीतीश
एक दिन पहले लखीसराय में हुई एक घटना के बारे में जवाब मांगने पर सीएम नीतीश भड़क गए थे। दोनों ने एक दूसरे को नसीहत देते दिखे। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। इसके बाद मंगलवार को सदन में न नीतीश कुमार पहुंचे और न ही अध्यक्ष की कुर्सी पर विजय कुमार सिन्हा आए। लेकिन देर शाम दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। हालांकि आगे क्या होगा, यह आगे पता चलेगा।
NEET छात्रा संदिग्ध मौत: सामाजिक संस्था का धरना-प्रदर्शन पटना पहुंचा, प्रशासन ने बीच रास्ते रोका, CBI जांच की मांग जोरों पर
पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदेहास्पद मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो...




















