बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह और JDU की विधायक बीमा भारती के बीच लगातार आरोप का सिलसिला चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही बीमा भारती ने लेसी सिंह पर पूर्णिया में हुए रिंटू सिंह हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद लेसी सिंह ने भी बीमा भारती पर 5 करोड़ की मानहनी का आरोप लगाया। वही बीमा भारती, लेसी सिंह पर मामला दबाने, ब्लैक मेल करने का आरोप लगा रही थी। बढ़ते आरोपों का सिलसिला देखते हुए आज यानी सोमवार को जेडीयू कार्यालय में लेसी सिंह को बुलाया गया। जिसमें दोनों के बीच हुए विवाद को शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप से खत्म कर दिया गया है। इस दौरान बैठक में बिहार वित्त मंत्री विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मौजूद थे।
शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद मामला खत्म
इसके साथ ही विजय चौधरी ने मामला को संभालने के लिए कहा कि एक जगह रहने पर होता है, ऐसा कोई गड़बड़ी नहीं है। वही बैठक खत्म होने के बादले लेसी सिंह का बीमा भारती के खिलाफ जो तेवर था वह नॉर्मल हो गया। लेसी सिंह ने कहा है कि अब यह मामला खत्म हो गया है। उनके मन में बीमा भारती के खिलाफ कुछ नहीं है।
उनके मन में क्या है वै जानें- लेसी सिंह
साथ ही लेसी सिंह ने कहा कि बीमा भारती के साथ उनकी कोई भी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उन दोनों के बीच का मामला अब खत्म हो गया है। साथ ही एक कटाक्ष के साथ कहा कि मेरे मन में उनके लिए कुछ नहीं है, उनके मन में क्या है वे जानें।