पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेला का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इस बार का पुस्तक मेला पद्म भूषण शारदा सिन्हा और पद्मश्री उषा किरण खान को समर्पित है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गए स्टॉल का जायजा लिया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में लगाया गया पटना पुस्तक मेला 6 से 17 दिसम्बर तक चलेगा। 6 से 17 दिसंबर तक आयोजित इस मेले में पुस्तक प्रेमियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें प्राप्त हो सकेंगी।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/12/image-93.png)
पटना पुस्तक मेला में इस बार की थीम ‘पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी रखा गया है। सीएम ने पुस्तक मेला में लगायी गयी पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विकसित भारत @ 2047 फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान का उद्घाटन किया। पुस्तक मेला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित होगा क्योंकि जल और हरियाली के बीच ही जीवन संभव है। इसको लेकर हमलोगों ने वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की थी।
बिहार के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की नई कार्रवाई… संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नियों से पूछताछ
सीएम नीतीश कुमार ने देखी कैथी लिपि की किताब
पटना गाँधी मैदान में लगे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आकर विभाग द्वारा रिलीज की गई कैथी लिपि की पुस्तिका का अवलोकन किया। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस पुस्तिका की विशेषता के बारे में जानकारी दी।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/12/image-94.png)
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर पद्मश्री आरके सिन्हा, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा भी साथ रहे।