बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। एक हफ्ते में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय हो सकता है। इसमें मानसून सत्र के शेड्यूल पर भी मुहर लग सकती है। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से संभावित है। लेकिन अभी कैबिनेट ने इसे अप्रूव नहीं किया है। संभावना है कि कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र के शेड्यूल पर भी मुहर लग सकती है।
इससे पहले 14 जून को भी नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की थी। इस बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें बेरोजगारों को भत्ता देने, राज्य कर्मियों के मकान किराया भत्ते में बढ़ोतरी आदि फैसले लिए गए थे।
[slide-anything id="119439"]