बिहार में गांजा की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बगहा पुलिस जिला के NH 727 पर बस से गांजा की बड़ी खेप बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी के नेटवर्क में और लोग भी जुड़े हुए हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। संभावना है कि नेपाल से सिकटा बॉर्डर के रास्ते गांजा तस्कर बेतिया पहुंचा था। उसके बाद वहां से बगहा आ रहा था। तभी चौतरवा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गोररखपुर-बेतिया मुख्य मार्ग पर चौतरवा थाना के समीप पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर बेतिया से बस में लेकर गांजा का खेप बगहा आ रहा था। तभी पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार तस्कर के पास से साढ़े आठ किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत लाखों में आंकी जा रही है।