DHANBAD : कोयलांचल धनबाद में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर से बढ़ गया है। आये दिन चोरी-छिनतई की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के वनस्थली कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से चेन छिनतई का है। जहां बाइक सवार अपराधी मॉर्निंग वाक पर निकली महिला से चेन छिनकर फरार हो गए। महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला पूनम चौधरी व उनके पति चितरंजन चौधरी ने सरायढेला थाने में आवेदन दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया है कि चेन की कीमत लगभग 1 लाख थी। वहीं इस मामले में स्थानीय थाने की पुलिस ने जांच की बात कही।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















