भारत में लोग अपनी अंग्रेजी कौशल को और बेहतर तरीके से निखार सकें इसके लिए जानी मानी संस्था ब्रिटिश लिंग्वा ने एक बेहतरीन पहल शुरु की है। अब अंग्रेज भारतीय बच्चों को अंग्रेजी सिखाएंगे। लोग अपनी अंग्रेजी कौशल को बेहतर तरीके से निखार सकें इसके लिए संस्था ने विगत में कई पहल की है। इसी को आगे बढ़ाते हुए ब्रिटिश लिंग्वा ने इंग्लैंड के जाने माने लेखक एवं शिक्षक से एक अनुबंध किया है। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी के सही उच्चारण एवं इसके प्रयोग से रूबरू कराया जाएगा।
अवैध वसूली करने वाले पांच मद्यनिषेध विभाग के कर्मियों के खिलाफ SP ने की कार्रवाई
“देश में बढ़ रहा अंग्रेजी का महत्व”
ब्रिटिश लिंग्वा के प्रबंध निदेशक डॉ. बीरबल झा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में जब भारत विकास के रास्ते पर है और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां देश में निवेश कर रही हैं और अपने ऑफिस खोल रही है, ऐसे में अंग्रेजी भाषा में निपुण लोगों की मांग बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए अंग्रेजी भाषा का महत्व देश में तेजी से बढ़ने वाला है।
डॉ. झा ने आगे कहा कि आज वैश्विक रेटिंग में जहां दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन की रेटिंग घट रही है वहीं भारत की रेटिंग लगातार बढ़ रही है। इससे दुनियाभर की बड़ी कंपनियों का भरोसा भारत में जगा है। वे अपना कारोबार यहां करना चाहते है और आफिस खोलना चाहते है। ऐसे समय में जब देश में टेस्ला से लेकर बड़ी कंपनियां देश में आएगी तो निश्चय ही अंग्रेजी शिक्षा में पारंगत लोगों के लिए मौके बढ़ेगे।
इसके साथ ही डॉ. झा ने छात्र-छात्राओं एवं जॉब कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती समय में से कुछ वक्त निकालकर अंग्रेजी कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दें। इससे न केवल उनके करियर में ग्रोथ होगा, बल्कि वे देश के विकास में भी भागीदार बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी के युग में अंग्रेजी सीखना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। आज लोग घर बैठे अंग्रेजी भाषा न केवल सीख सकते है बल्कि इंटरेक्टिव क्लासेज के जरिए अपने कौशल को और निखार सकते है। उन्होंने कहा कि संस्था ने इस बाबत संपर्क सूत्र 9999107254 जारी किया है। जो लोग भी अंग्रेजी कौशल को निखारने के विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते है।