बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है।अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक वकील को गोली मार दी, गोली लगने से वकील बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से बाजीतपुर की है।
बताया जा रहा है कि वकील लक्ष्मीकांत झा और उनके भाई केशव झा दोनों अपने बाइक से पैतृक निवास महिसार से लौट रहे थे। इसी दौरान लगमा बाजीतपुर के बीच में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोका और बाइक छीन ली। जिसका विरोध वकील ने किया। जिसके बाद अपराधियों ने वकील लक्ष्मीकांत झा को दो गोली मार दी। बताया गया कि एक गोली सीने को छू के निकली और दूसरी हाथ में लगी। जिससे वकील गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही SDPO सुबोध कुमार घटना की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है।