मंगलवार की सुबह फिल्म निर्माता व निदेशक प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का नि’धन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। और कुछ समय से बिमार चल रहे थे। वे पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के बड़हरवा गांव के निवासी थे। राज्य सरकार के कल्याण विभाग के उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे पटना के एजी कॉलोनी में रहने लगे थे।
बताया जा रहा है कि उनका अं’तिम संस्कार पटना के बांसाघाट स्थित श्मशान घाट में हुआ। उनके बड़े बेटे फिल्म निर्माता निदेशक प्रकाश झा ने मुखाग्नि दी। तेजनाथ झा कुछ दिन से बीमार थे, जिनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा था। मरने से एक दिन पहले उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद आवास पर ही आईसीयू की व्यवस्था की गयी थी। हालांकि घर जाने के एक दिन बाद ही उनका निधन हो गया।
शादी के 15 दिन बाद पत्नी को घर से निकाला, शादीशुदा महिला से है युवक का अवैध संबंध