[Team Insider] रांची सदर अस्पताल में अनुबंध में कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर बुधवार कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने ही सरकार के खिलाफ सदन के बाहर धरना प्रदर्शन दिया । उन्होंने कहा की सदर अस्पताल रांची और रांची जिले से हटाए गए 155 सुरक्षा कर्मियों को सरकार जल्द बहाली वापस करे।
अपनी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
उन्होंने कहा कि बच्चे जो 2013 से काम कर रहे थे। लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनी। तो उन्हें हटा दिया गया। वर्ष 2019 में फिर गठबंधन की सरकार बनी। तो वादा करके आए थे कि जल्द से जल्द बहाली होगी। लेकिन अभी तक बहाली नही होना बहुत ही समस्या वाली बात है।
[slide-anything id="119439"]
वादे किए जाए पूरे
विधायक इरफान अंसारी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन्हें हटाया गया है उनके जल्द बहाली की जाए। ताकि जो वादे पूरे किए गए थे। उसे पूरा किया जा सके।