पटना: मशहूर शिक्षक खान सर की अचानक तबियत खराब हो गयी। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिसके बाद से उनके छात्रों के बीच मायुसी पसरी है। बता दें सर्दी में मौसम में बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक और यूट्यूब क्रिएटर खान सर की तबीयत बिगड़ गयी है। हालत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन, थकान और तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गयी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खान सर जब अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब उनको ऑक्सीजन लगाया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना ऑक्सीजन लगाये नजर आ रहे हैं. खान सर पहले से स्वस्थ भी लग रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। छात्र उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।