• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
मॉनिटरिंग करती परिवहन विभाग की टीम

परिवहन विभाग मुख्यालय से बसों के स्पीड लिमिट की हो रही लाइव ट्रैकिंग

September 23, 2023

3 माह से लिव-इन में रहती थी बैंककर्मी, अब मिला श’व

December 4, 2023
ओसामा जमानत

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को नहीं मिली राहत, नियमित जमानत याचिका खारिज

December 4, 2023
चिराग पासवान नीतीश बीमार

नीतीश के हाल की चिंता में चिराग ‘बेहाल’

December 4, 2023

सात जन्मों में भी नहीं मिलेगा अब सीएम बनने का मौका : श्रवण कुमार

December 4, 2023

बाबूलाल मरांडी ने बोकारो जमीन घोटाला मामले में पुलिस की जांच पर चिंता जाहिर करते हुए DGP को लिखा पत्र

December 4, 2023

दो दिवसीय इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर तमिलनाडु ने किया कब्जा

December 4, 2023

नीतीश कुमार ही हैं I.N.D.I.A. गठबंधन के सूत्रधार,नीतीश के हिसाब से हीं चले अब गठबंधन : जेडीयू

December 4, 2023

बाइक लूट मामले में दो गिरफ़्तार

December 4, 2023

भाकपा माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पुलिस ने किया जब्त

December 4, 2023
पूर्व सांसद रामा सिंह

संकल्प महासम्मेलन रैली में खूब गरजे पूर्व सांसद रामा सिंह

December 4, 2023

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का डीसी व एसपी ने किया स्वागत

December 4, 2023

16 जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु वर्चुअल रियलिटी वैन रवाना

December 4, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Tuesday, December 5, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपुर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार पटना

परिवहन विभाग मुख्यालय से बसों के स्पीड लिमिट की हो रही लाइव ट्रैकिंग

Vikas Kumar by Vikas Kumar
September 23, 2023
in पटना, बिहार, राज्य
0
मॉनिटरिंग करती परिवहन विभाग की टीम

मॉनिटरिंग करती परिवहन विभाग की टीम

1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के जिलों में ओवर स्पीड चलाने वाले बसों एवं कैब का ई चालान कर जुर्माना वसूला जायेगा। परिवहन विभाग सचिव संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पिछले एक माह में जितनी बसों द्वारा स्पीड लिमिट का उल्लंघन किया है उसका जिला बार विवरण तैयार किया गया है। इन सभी बस मालिकों को चालान निर्गत किया जा रहा है। लगातार चार बार इसका उल्लंघन होने पर परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

मॉनिटरिंग के लिए परिवहन विभाग द्वारा तैयार किया गया है सॉफ्टवेयर

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मॉनिटरिंग के लिए परिवहन विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कमर्शियल व्हीकल की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहन कहां ओवर स्पीडिंग कर रहा है इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ इसका सैटेलाइट बेस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से साइंटिफिक एविडेंस भी क्रिएट होता है। जिसमें कितनी जगह कितनी बार बस, कैब के ड्राइवर ने ओवर स्पीडिंग की, इसका ब्योरा इंटरनेट के माध्यम से सीधे कंट्रोल रूम में आ जाता है तथा वहां परिवहन विभाग की टीम इसकी लगातार मॉनिटरिंग करती है।

दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग

परिवहन सचिव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग है। ओवर स्पीडिंग के कारण न केवल बस और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है, बल्कि जो दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन या छोटी गाड़ियां हाईवे पर चलती है उन्हें भी खतरा रहता है। सार्वजनिक परिवहन के वाहनों यथा बस और कैब की ओवर स्पीडिंग पर नजर रखने के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय स्थित वीएलटीडी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए नजर रखी जा रही है।

स्पीड लिमिट के प्रचार प्रसार के लिए बस संचालकों के साथ करें बैठक

सभी प्रकार की सड़कों और वाहनों के प्रकार के लिए स्पीड लिमिट निर्धारित है। इसका प्रचार प्रसार करने के लिए सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि बस मालिक के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दें। राज्य परिवहन आयुक्त डॉ. आशिमा जैन ने बताया कि परिवहन विभाग मुख्यालय स्थित वीएलटीडी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार एक अगस्त से 21 सितंबर तक सभी जिलों में स्पीड लीमिट का उल्लंघन करते हुए कुल 2311 बस और कैब पाये गये हैं। इसमें ओवर स्पीडिंग मामले में 1674 बस है, जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलाई जा रही थी। वहीं 637 कैब है, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से चलाया जा रहा था।

Tags: BiharBiharNewsInsider LiveInsider Live NewsPatnanewssanjay agrwalTransport department




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In