प्रेम-प्रसंग में ह’त्या के मामले बढ़ते ही जा रहे है। देश के कई राज्यों में ज्यादातर हत्याएं प्रेम प्रसंग व अवैध संबंधों के कारण हुई हैं। यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है इससे जुड़ा ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आया है। जहां प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की ह’त्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पेड़ से शव टंगा मिलने के बाद मौके पर सनसनी फैल गया है। वहीं युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ ह’त्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वहीं मृ’तक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला है।
इसी सप्ताह में जारी होगा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
लड़की के परिजनों पर लगा ह’त्या का आरोप
घटना के बारे में मृ’तक के परिजनों का कहना है कि राजा बाबू बीती रात घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। इस दौरान कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद हुआ। इसको लेकर बताया जा रहा है जिस दिन वह घर से गया था उस दिन ही लड़की के घरवालों ने आकर राजा बाबू के पिता से कहा था कि तुम्हारा बेटा हमारे घर आया था हमलोगों को देखा कर भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़के का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था वहीं,परिजनों को शव मिलने की सूचना जैसे मिली सभी मौके पर पहुंचे।वहीं लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उधर, लड़की के पिता ने आरोपों पर कहा कि एक बजे रात में लड़का मेरे घर पर आया था। तब मेरी पत्नी ने उसके छत पर होने की बात कही थी। जिसके बाद घर वालों ने उसे भगा दिया। इस घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।