बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजनीति की तरह ही क्रिकेट, बैडमिंटन खेलों भी में पूरी तरह से एक्टिव रहते हैं। कभी क्रिकेट खेलते तो कभी अन्य स्पोर्ट्स में एक्टिव रहते हैं। बुधवार को तेजस्वी ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भी नजर आ रही हैं। वह भी तेजस्वी के साथ बैडमिंटन कोर्ट पर खेल रही हैं।
चक्रव्यूह में Nitish-Tejashwi : 7 महीने में 7 दलों के महागठबंधन के खिलाफ खड़े हो गए 7 दल
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है खेल
वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिहार की बेटी नीतू चंद्रा की तारीफ भी की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला। जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है।
कुछ दिनों पहले क्रिकेट के मैदान में थे
तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले इसी प्रकार क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो डाला था। उसमें तेजस्वी क्रिकेट खेल रहे थे। अब वह बैडमिंटन खेलते दिखाई दे रहे हैं। इधर उनकी राजनीति यात्रा भी सफल रही है। दो दो बार उपमुख्यमंत्री बने हैं। अब मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम लिया जा रहा है।