[Team Insider]: मेडिकल साइंस हर दिन नए आयाम हासिल कर रहा है। अब इसने एक ऐतिहासिक काम किया है। अमेरिका में इंसान में सूअर का दिल लगाया गया है। 57 साल के व्यक्ति में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर के दिल का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक हुआ है। इससे पूरी दुनिया को उम्मीद की एक नई किरण दिखी है। इससे अंगदान की कमी से निपटा जा सकेगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल का कारनामा
इंसान में सूअर का दिल शुक्रवार को लगाया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने यह जानकारी दी है। मरीज का नाम डेविड बेनेट है। ये गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और इनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक नहीं है। ऐसे में इंसान की जगह सूअर का दिल इन्हें लगाया गया। अब यह तेजी रिकवर हो रहे हैं। मरीज डेविड ने बताया कि मेरे पास दो विकल्प थे-मरूं या फिर यह ट्रांसप्लांट करवाऊं। मैं जीना चाहता हूं। मुझे पता है, यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा है पर यह मेरी आखिरी पसंद है। कहा कि कई महीनों से हार्ट लंग बाइपास मशीन के सहारे बिस्तर पर पड़ा था। मैं स्वस्थ होकर बाहर निकलने के लिए उताबला हूं।