रूस-यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक विवादित बयान दे दिया।बताया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने के ठीक 4 दिन पहले सोमवार को बाइडेन ने कीव पहुंच कर रूस को कड़ा सन्देश दिया है। जिससे अब यह दोबारा चर्चाएँ शुरू हो गई है कि रूस और यूक्रेन के बीच दोबारा जंग भड़क सकती है। बाइडेन अपने ट्वीटर पर लगातार भड़काऊ बयान दे रहे है। जिससे इन दो देश रूस-यूक्रेन के बीच गर्मी बढ़ सकती है। वही दूसरी ओर इन दो देशों के बीच जंग के साल पूरा होने से ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया है।
वेस्टर्न पावर्स की वजह से हुई यह जंग
अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने यह साफ़ कहा कि रूस और यूक्रेन का मामला लोकल था। अमेरिका और उसके साथियों ने इसे दुनिया का मसला बना दिया। पुतिन ने यह भी कहा कि सच्चाई यह है कि इस जंग की शुरुआत वेस्टर्न पावर्स की वजह से हुई। हमने उस वक्त भी हर मुमकिन कोशिश की। लेकिन वेस्टर्न पावर्स के लोगों ने कीव और यूक्रेन के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं, उन्हें मूर्ख बना रहे हैं। हम अपने वतन की हिफाजत करना बखूबी जानते हैं।
जो बाइडेन की ट्वीटर पोस्ट
बाइडेन ने अपने ट्वीटर पर रूस को यह कटाक्ष करने वाला मैसेज भेजा है. जिसमे उन्होंने लिखा है कि ‘ मैं आज राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने कीव आया हूं, ये बताने की हम उनके साथ हैं।” इसके साथ ही उन्होंने अन्य ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर भी शदों से War किया है।
“पुतिन ने सोचा कि यूक्रेन कमजोर है और पश्चिम बंटा हुआ है। उसने सोचा कि वह हमसे आगे निकल सकता है। वह बिलकुल गलत था। एक साल बाद, हम यहां एक साथ खड़े हैं – यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुट है।”– जो बाइडेन
बाइडेन के इस विजिट से पूरी दुनिया से रिएक्शन आ रहा है। इस बीच चीन ने भी बाइडेन को लकर बयान दिया है। चीन की ओर से विदेश मंत्री किन गैंग ने Ukrain को सुझाव देते हुए कहा कि कुछ देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। इस तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इससे जंग खतरनाक और कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। हालाँकि अबतक रूस की और से कोई भी अधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन हां व्लादिमीर पुतिन भी 24 फरवरी को राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। इस भाषण में व्लादिमीर पुतिन दुनिया को बता सकते हैं कि आगे उनका क्या प्लान है और वर्चस्व की जंग क्यों लड़ रहे हैं।