बिहार विधान परिषद के 8 सदस्यों ने ली शपथ... सम्राट चौधरी रहे मौजूद

Razia Ansari
0

 

पटना: बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए आठ सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह कार्यक्रम पटना स्थित विधान परिषद के उप भवन सभागार में हुआ। कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने सभी आठ सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह और डॉ. राहुल राज शामिल हैं। इनके अलावा नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एन.के. यादव ने भी विधान पार्षद पद की शपथ ली। शपथ के बाद सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। इनमें श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राम कृपाल यादव, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह शामिल हैं।

कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी नजर आए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समारोह में मौजूद रहे। इनके साथ कई विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस मौके पर पहुंचे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top