80-90 के दशक में महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन हो गया है। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान आज उन्हें अपनी आखरी साँस ली। गुफी पेंटल ने उम्र 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक लहर है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा के किरदार में बेतरीन अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और सीरियल में भी उनके अभिनय को सराहा गया।
31 मई को अस्पताल में हुए थे भर्ती
31 मई को ही गुफी पेंटल की तबियत ज्यादा बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। उनके चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कमाना कर रहे थे। लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। बता दें कि BR चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत सीरियल में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। शकुनी मामा वाले किरदार ने ही उन्हें बहुत मशहूर बनाया। बता दें कि अभिनेता बनने से पहले गुफी पेंटल इंजीनियर थे।