पहले फेसबुक और उसके बाद Twitter ने सोशल मीडिया का पूरा स्ट्रक्चर बदल दिया। Twitter ने तो सोशल मीडिया से आगे बढ़कर काम किया है। सरकार हो या कॉरपोरेट या फिर कोई बड़ी शख्सियत, अपनी बातें अपनों से ज्यादा Twitter पर ही करने लगा है। लेकिन अब ट्विटर के मालिकान बदल चुके हैं। सोच भी बदल गई है। अब ट्विटर पर शान दिखाने के लिए आपको जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। ट्विटर पर ब्लू टिक दिखाने की शान अलग ही रही है। पहले यह आपको कुछ क्राइटेरिया फॉलो करने पर मिल जाता था। लेकिन अब इसे रखने के लिए आपको मासिक खर्च करना होगा।
8 डॉलर होगा Twitter ब्लू टिक का किराया
एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करते ही इसमें तब्दीलियां शुरू कर दी हैं। सीईओ पराग अग्रवाल के साथ कुछ पुराने लोगों को हटाने के बाद अब मस्क ने Twitter की बेसिक पॉलिसीज में बदलाव शुरू कर दिए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि ब्लू टिक वाले वेरिफाइड एकाउंट्स को अब हर महीने 8 डॉलर Twitter को देने होंगे। यह एक प्रीमियम सर्विस होगी और इसके लिए यूजर को मासिक चार्ज देना ही होगा।
जेडीयू MLC नीरज कुमार की हालत गंभीर, इलाज के लिए जाएंगे हैदराबाद