भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में तेजी बनी है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी आज सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया। चांदी की भी कीमत काफी बढ़ी है। चीन और भारत के सेंट्रल बैंकों की सोने खरीदारी और सुरक्षित निवेश की वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव नए शिखर पर पहुंचा है। कॉमैक्स पर सोने में 7 दिनों से तेजी बनी है।
71128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सोना
घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंचा है। MCX पर सुबह 10:25 बजे सोना 71128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो शुरुआती कारोबार में 71150 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई है। चांदी की कीमत भी बढ़ी है, जो 81915 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले सोमवार को चांदी पहली बार 82100 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पार की थी।
सोने में तेजी की वजह
ग्लोबल लेवल के भू-राजनीतिक तनाव और मार्केट को लेकर संदिग्ध दृष्टिकोण से सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है। सोना हमेशा निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं। मार्च से सोने की कीमत में बढ़ोतरी दिखी है। अप्रैल के आते-आते तो सोने ने कई सारे ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है।