सेंसेक्स और निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। पहली बार निफ्टी 22500 के पार बंद हुआ। HDFC Bk की चौथी तिमाही के अपडेट ने बाजार में जोश भर दिया। आईटी, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खूब खरीदारी हुई। फार्मा, मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। दूसरी ओर तेल-गैस, PSE, इंफ्रा शेयरों पर दबाव दिखा। FMCG,एनर्जी इंडेक्स गिरकर बंद हो गए। सेंसेक्स 351 अंक चढ़कर 74,228 पर बंद हुआ। निफ्टी 80.00 अंकों की बढ़त से 22,514.70 पर बंद हुआ। कुल 2342 शेयर बढ़े और 1361 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। जबकि, 101 शेयरों में बदलाव नहीं दिखा।
HDFC BANK का शेयर होल्डिंग पैटर्न आउट
HDFC BANK के मार्च का शेयर होल्डिंग पैटर्न आउट हुआ। बैंक में FIIs शेयर होल्डिंग 52.71 प्रतिशत से घटाकर 48.23 प्रतिशत पर लाई है। FIIs शेयर होल्डिंग में 4.45 प्रतिशत गिरावट आई है। HDFC BK में MSCI के वेटेज बढ़ने का रास्ता क्लियर हो गया। शेयर में $200 Cr की MSCI खरीदारी संभव हुई है।
टॉप गेनर और लूजर
बाजार के टॉप गैनरों में एचडीएफसी बैंक, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, टेक महिंद्रा, एलटीआई माइंडट्री, डिवीज लैब के शेयर हैं। टॉप लूजरों में अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, ओएनजीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर थे।
जानें मल्टीबैगर रिटर्न वाले शेयर
निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों में एक दर्जन शेयर हैं। इनमें सर्वोटेक पावर, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स, डीपी वायर्स, बंधन बैंक, साउथ इंडियन बैंक, एलआईसी, स्पाइसजेट, इरेडा, पंजाब नेशनल बैंक के शेयर शामिल हैं। आईटीसी, पेटीएम, गेल इंडिया, बीसीएल इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल, गल्फ ऑयल, कजरिया सेरेमिक्स के शेयर गिरकर बंद हुए।