न्यू इयर सेलिब्रेशन को देखते हुए पटना जू , इको पार्क, लोहिया पार्क समेत कई पार्कों व उद्यानों केलिए 1 जनवरी के दिन
टिकट का मूल्य आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा हो गया है। पटना जू में जहाँ पहले वयस्कों को 30 रुपये देने होते थे वहीँ नए साल को 100 देने होंगे। बच्चों
का टिकट पहले 5 का था जो अब 50 रुपये का हो गया है। राजधानी वाटिका यानि इको पार्क में भी वयस्कों को 20 की जगह 50 रुपये तो
बच्चों को 10 के बजाये अब 25 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार एसके पूरी पार्क व लोहिया पार्क में व्यस्क 25 रुपये तथा बच्चे 10 रुपये का भुगतान
कर नए वर्ष पर पार्क में एंट्री पा सकेंगे। बिहार म्यूजियम में टिकट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है। वहां पहले की तरह हीं प्रति व्यस्क
100 रुपये, प्रति शिशु 50 रुपये और विद्यार्धियों केलिए टिकट 25 रुपये में मिलेगा।1 जनवरी के दिन विभिन्न पार्कों में टिकट के दाम निम्न प्रकार से होंगे –
जू/पार्क | व्यस्क | बच्चे | |
पटना जू | 100 | 50 | |
इको पार्क | 50 | 25 | |
एसके पूरी पार्क | 25 | 10 | |
वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क | 25 | 10 | |
लोहिया पार्क | 20 | 10 | |
शिवाजी पार्क | 20 | 10 | |
अमृत पार्क | 20 | 10 | |
पुनाईचक पार्क | 10 | 5 | |
नवीन सिन्हा स्मृति पार्क | 10 | 5 | |
~ लोगों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की भी व्यवस्था की
इन जगहों पर की गयी है
~पटना जू में भीड़ के अनुमान को देखते हुए जहां 8 एक्स्ट्रा काउंटर
खुलेंगे ,वहीँ इको पार्क में 7 अतिरिक्त काउंटर कि व्यवस्था की जाएगी
~पटना जू और इको पार्क में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झीलों में नाव परिचालन की सेवा बंद रहेगी
~मॉनिटरिंग केलिए ऑनड्यूटी स्टाफ की संख्या बढाई जाएगी, साथ हीं CCTV से भी सारे जगहों की निगरानी की जाएगी
~पर्यावरण और जानवरों का भी खयाल रखते हुए इन स्थानों में प्लास्टिक की थैली और बोतल,थेर्मोकोल आदि के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा
~खेल के सामानों को भी अन्दर नहीं ले जा सकेंगे।
~सामान्यतः सोमवार को घूमने की ये जगहें बंद रहती है। परन्तु इस बार नया साल सोमवार को पड़ने के कारण
इन्हें खुला रखा गया है