लंबे अरसे के बाद भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपना जलवा दिखाएंगी। अक्षरा भोजपुरी फिल्म डार्लिंग से कमबैक कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर पटना में रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया है। एक्ट्रेस के अपोजिट राहुल शर्मा नजर आएंगे। इनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। अक्षरा ने बताया कि डार्लिंग फिल्म यूथ को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
रोमांटिक फिल्म होगी डार्लिंग
अक्षरा सिंह ने बताया कि स्कूल और कॉलेज लाइफ का प्यार कोई भूल नहीं सकता है। इसलिए मैं डार्लिंग फिल्म के माध्यम से लोगों की याद को ताजा करने के लिए ये फिल्म लेकर आई हूं। फिल्म में अक्षरा रॉकस्टार सिंगर की भूमिका में भी नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज होने के साथ लोगों को पसंद आ रहा है। लंबे अंतराल के बाद फिल्म में नजर आने के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्रीज में यूथ का आना जरूरी है। हमने सुना कि डार्लिंग में राहुल अभिनेता का किरदार निभाएंगे तो हमने हां कर दी। क्योंकि राहुल बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं, और इनके पापा के साथ हम लोगों का परिवारिक संबंध है। एक्ट्रेस ने यह भी जानकारी दी कि वह इस फिल्म के बाद चिंटू पांडे के साथ फिल्म अग्नि साक्षी में नजर आएगी।