फिल्म RRR ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने के बाद इस फिल्म के नाटू-नाटू’ गाने को Golden Globe 2023 के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में RRR का नॉमिनेशन बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भी है। यह अवार्ड सेरेमनी अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में हो रही है। इस सेरेमनी में RRR के कलाकार जूनियर NTR और रामचरण के साथ डायरेक्टर राजामौली और संगीतकार MM Keeravani भी मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा RRR
बता दें कि सॉग ‘नाटू-नाटू’ को राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव ने गया है। वही M. M. Keeravani ने कंपोज किया है। वही फिल्म के SS राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के मेन रोल में जूनियर NTR और रामचरण शामिल है। इस अवार्ड के मिलने के बाद ट्विटर पर #RRR काफी ट्रेंड कर रही है। देश के प्रधानमंत्री सहित, अनुराग ठाकुर, चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, अरविंग केजरीवाल, अजय देवगन, क्रिकेटर डेविड वार्नर ने भी बढ़ाई दी है। इस बात को सुन कर यह हैरान होना तय है कि ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर डेविड वार्नर साउथ फिल्म के बड़े फैन है। वह अक्सर अपने रील्स में साउथ के गाने पर डांस करते नजर आते है।