करीब चार सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में आज 23 जनवरी को बंध गए हैं। दोनों की शादी शाम 4 बजे सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई है। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स भी मौजूद रहे। शादी के बार दोनों की तस्वीरें जारी हुई हैं।




22 को हुई थी संगीत सेरेमनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और राहुल की संगीत सेरेमनी कल यानी 22 जनवरी को हो चुकी है। साथ ही में नाच-गाने की बात करें तो माना शेट्टी से लेकर अथिया तक के स्पेशल डांस की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि सभी को उनके शादी का ऑफिशियल विडियो का भी इंतेजार रहेगा। संगीत सेरेमनी की बात करे तो 22 की शाम से ही सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।
सब्यासाची ने डिजाइन की ऑउटफिट
बताया जा रहा है कि दोनों कपल शादी में सब्यासाची के डिजाइन किए हुए ऑउटफिट पहना। अथिया शादी में लाल रंग के जोड़े में नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डेन कलर के जोड़े में नजर आईं।
IPL के बाद होगी रिसेप्शन सेरेमनी
बता दें यह शादी प्राइवेट सेरेमनी होगी। जिसमे गिने चुने लोग ही शामिल होंगे। उनमे कपल के रिश्तेदार और कुछ दोस्त ही रहेंगे। वहीं शादी में करीब 100 मेहमान ही शामिल होंगे। लेकिन सलमान और शाहरुख खान के शामिल होने की भी खबर है। चूंकि अभी भारतीय टीम IndVsNz मैच में व्यस्त है। इसी को लेकर कपल IPL के बाद मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी थ्रो करेंगे। जिनमें क्रिकेट प्लेयर भी नजर आएगे।