सुबह से एक खबर जो पुरे इन्टरनेट पर छाई हुई है वह है ऑस्कर (Oscar) कि| ऑस्कर को पूरी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है| ऑस्कर के रूप में मशहूर अकादमी अवार्ड फिल्म जगत के कलात्मक और तकनीकी रूप से श्रेष्ट कलाकारों को दिया जाता है| इस साल बेस्ट एक्टर मेल का खिताब विल स्मिथ ने “किंग रिचर्ड ” में अपने प्रदर्शन को लेकर जीता| विल स्मिथ (Will Smith) की और भी फिल्मे जैसे कि पर्सुट ऑफ हप्पिनेस, अलादीन आफ्टर अर्थ है जिन्हें अंतररास्ट्रीय तौर पर भी काफी सराहना मिली| वहीं विश्व स्तर पर भी विल स्मिथ के काफी प्रशंशक हैं|
निजी जीवन के बारे में टिप्पणी
कुछ सालों से विल स्मिथ और उनकी बीवी जडा पिंकेट का रिश्ता काफी सुर्खिया बटोर रहा था खास कर तब जब जडा पिंकेट ने अपने निजी जीवन के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं| एक अंतर्राष्ट्रीय अखबार ने इनके बारे में लिखा था कि ये दोनों का रिश्ता लाइमलाइट से नहीं बच सकता| वहीं ऑस्कर कार्यक्रम में विल स्मिथ और कॉमेडियन क्रिस रोक के साथ हुई घटना आज सुबह से ही इन्टरनेट पर वाइरल हो रही है|
अलोपेसिया अरेअता नामक बिमारी
ऑस्कर के कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी कॉमेडियन क्रिस रोक ने विल स्मिथ कि बीवी जडा पिंकेट का उन के गंजेपन को लेकर मजाक उड़ाया| जडा पिंकेट एक “अलोपेसिया अरेअता” नामक बिमारी से जूझ रही है, जिसमे पुरे शरीर के बाल झड़ने लगते हैं| इस बिमारी का कोई इलाज नही है, कुछ दिन पहले ही जडा ने ये बात अपने प्रशंषको के साथ साझा कि थी|
जड़ा थप्पड़
जब कॉमेडियन क्रिस रोक ने ये मजाक किया तब विल स्मिथ को ये चीज़ काफी अपमानजनक लगी, वह अपनी कुर्सी से उठ कर गए और सारे कैमरे और लोगों के सामने क्रिस को एक चांटा जड़ दिया| विल स्मिथ जब लौट कर अपने कुर्सी पर बैठे तो उन्होंने क्रिस को कहा “कीप माय वाइफस नेम आउट ऑफ योर माउथ ”| हालांकि बाद में विल स्मिथ ने ऑस्कर अकादमी से माफ़ी मांगी और कहा कि वो शर्मिंदा हैं|