भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मौत से भोजपुरी जगत में शोक की लहर है। अभिनेता रवि किशन समेत 76कई सेलेब्स और फैंस ने शोक जाहिर किया है।
मोहब्बत मुकम्मल नहीं हुई तो प्रेमी जोड़े ने मौ’त को लगाया गले; पेड़ से लटका मिला दोनों का श’व
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले उन्हें डेंगू हुआ था जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद वह मुबंई अपने घर लौट आए थे। लेकिन देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा।
हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं ब्रिजेश त्रिपाठी
बता दें कि अभिनेता 46 साल से भी अधिक समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज किया है।उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से किया था। हालांकि पहली फिल्म उनकी 1980 में “टैक्सी चोर” आई थी। ब्रिजेश त्रिपाठी बॉलीवुड का भी हिस्सा रह चुके हैं।बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता की मौत पर रव किशन ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उन्होंने लिखा है कि भोजपुरी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता श्री बृजेश त्रिपाठी जी जिन्होंने अनगिनत किरदार निभाया। मेरी 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया। आज सुबह उनका निधन हो गया। महादेव उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें, ये प्रार्थना हैं ॐ शान्ति शान्ति।
अरविंद अकेला ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, अरविंद अकेला ने भी उनके लिए बेहद भावुक करने वाला पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा है कि, ‘अभी तक विश्वास नइखे होत कि रउआ हमनी के बीच ना रहनी। रउवा हमेशा आपन आशीर्वाद प्यार हमके और भोजपुरी के सब कलाकार के देले बानी। राउर डाट मे भी प्रेम रहे, बहुत कुछ सीखवले बानी चाहे एक्टिंग हो या पर्सनल जिंदगी,बहुत याद आइब आप.. शत शत नमन।