गर्मी आते ही लोगों में बेचैनी ज्यादा बढ़ने लगती है। इसलिए कूल करने के लिए कूल चीजों का सेवन करना भी जरूरी है। गर्मियों में सेहत का ख्याल रखने के लिए खानपान पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए। डाइट जितनी बेहतरीन होगी, सेहत उतनी ही अच्छी बनी रहती है। इससे हीट स्ट्रोक से राहत मिल सकती है।
कहा जाता है गर्मियों में दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। गर्मियों में सादा दही खाना जबरदस्त होता है। दही से बनी चीजें भी पेट के लिए फायदेमंद होती है। आप चाहें तो लस्सी जैसी दही से बनी कोई भी चीज खा पी सकते हैं। प्रोबायोटिक्स के साथ प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होने से दही अच्छा विकल्प माना जाता है।
खीरा पेट और फेस के लिए काफी फायदेमंद होता है। खीरा में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड और शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरे का सेवन करना लाभकारी होता है। इसे सलाद के तौर पर खा सकते हैं।
नारियल पानी नेचुरल तौर पर इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में खनिज और लिक्विड देने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी जबरदस्त है। इसे पीना कई तरह के फायदेमंद होता है।
पानी से भरपूर फ्रूट्स जैसे तरबूज, खीरा, स्ट्रॉबेरी, संतरा और खरबूज फल पानी से भरपूर होते हैं। इन्हें गर्मी के मौसम में खाना फायदेमंद होता है। इन्हें खाने से शरीर हाइड्रेटेड होता है और उसका टेंपरेचर भी मेंटेन रहता है।
पुदीने की पत्तियां शरीर के लिए फायदेमंद होती है। ये पाचन तंत्र को शांत करने में काफी मददगार होती हैं। सलाद, पेय पदार्थों में पुदीने की पत्तियां डालकर खा सकते हैं। वहीं, पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसके रस से ड्रिंक बना सकते हैं।
अपने खानपाने में हरी पत्तियों वाले सब्जियां शामिल कर जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। पालक, सलाद और स्विस चार्ड जैसी सब्जियां हाइड्रेटिंग होती हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी में पूरी सेहत को दुरुस्त बनाए रखते हैं।