Actress Akanksha Dubey : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौ’त मामले में बड़ी खबर आ रही है। सु’साइड के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।