अभी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौ’त सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने पिछले कुछ महीनों में कई सितारों को खोया है। अभी तुनिशा शर्मा की आत्मह’त्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त मामले में नया मोड़ आ गया। सुशांत का श’व लगभग ढ़ाई साल पहले उनके कमरे में पाया गया था। पहले तो लगा कि ये सुसा’इड का मामला है। लेकिन बाद में हालात उलझते गए। आत्मह’त्या और ह’त्या के बीच झूलती जांच बिहार और महाराष्ट्र पुलिस के बीच की तकरार से गुजरते हुए बॉलीवुड के ड्रग्स कार्टल की ओर घूम गई। सुशांत के परिवारवाले कहते रहे कि ये ह’त्या है लेकिन मुंबई पुलिस ने समझा दिया कि ये आत्मह’त्या है। अब सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल रूप कुमार शाह के दावे चौंकाने वाले हैं।
नए साल में दर्शकों को मिलेगा Entertainment का फुल डोज, देखें अपकमिंग फिल्म और सीरीज की पूरी लिस्ट
रूप का दावा, सुशांत की मौ’त नहीं थी आत्मह’त्या
सुशांत सिंह राजपूत का श’व 14 जून 2020 को मुंबई के उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में पाया गया था। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की लेकिन बाद में इसे सीबीआई को दे दिया गया। CBI ने अब तक अपनी जांच रिपोर्ट दी नहीं है। लेकिन मौ’त के तुरंत बाद ही सुशांत के पिता केके सिंह ने मीडिया के सामने सुशांत के आत्मह’त्या की थ्योरी पर शक जताया था। अब वही शक उस कूपर अस्पताल का एक पूर्व कर्मी जता रहा है, जहां सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था। कूपर अस्पताल के पूर्व कर्मी रूप कुमार शाह का कहना है कि सुशांत ने आत्मह’त्या नहीं की थी बल्कि उनकी ह’त्या हुई थी। एक निजी चैनल से बात के दौरान रूप ने बताया कि मुझे उसकी बॉडी देखकर ही शक हो गया था।
‘सुशांत की गर्दन पर एक से अधिक निशान’
दरअसल, सुशांत की मौ’त हमेशा से विवादों में रही है। अब रूप कुमार शाह के बयान ने इस मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। रूप का कहना है कि सुशांत के श’व को उसने देखा था। उसके गर्दन पर एक से अधिक निशान थे। पोस्टमार्टम को पूरा रिकॉर्ड करने की जरुरत थी। लेकिन दूसरे अधिकारियों ने केवल शरीर की तस्वीरें ही लेने का निर्देश दिया। रूप ने बताया कि श’व देखते ही मैंने अपने उच्च अधिकारियों को बताया कि मुझे लगता है कि यह आत्मह’त्या नहीं हत्या है। लेकिन उन्होंने एक बात नहीं सुनी। मुझे जल्दी तस्वीरें लेने को कहा गया और रात में ही पोस्टमॉर्टम किया गया। हालांकि रूप कुमार के इस बयान को पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सचिन सोनावाने नकार रहे हैं। वे तो ये भी कह रहे हैं कि रूप कुमार उनकी टीम का हिस्सा ही नहीं थे।